तीस मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाने की वजह सन् 1826 में इसी तारीख़ को देश में हिंदी के पहले अख़बार ‘उदन्त मार्तण्ड’ के प्रकाशन की स्मृति है. कलकत्ते से छपना शुरू हुए इस हफ़्तावार अख़बार की उम्र हालांकि बहुत लंबी नहीं रही [….]
हर नाम का कोई अर्थ होता है और नाम रखने वाले के लिए उसका ख़ास महत्व भी. बेचन, सनीचर, घुरई, हवलदार, वकील सरीखे नाम ऐसे ही महत्व का नमूना हैं. ‘नाम में क्या रखा है’ का जुमला शेक्सपियर के नाटक के लिए ठीक हो सकता है, असल ज़िंदगी में नाम मानी-ख़ेज़ होते ही हैं. [….]
घाटमपुर | शहर के मुगल रोड पर टैंकर रोक कर ऑक्सीज़न बर्बाद करने वाले ड्राइवर के बारे में अब कुछ पता नहीं चल सका है. अफ़सर इस मामले में कार्रवाई करने की ज़िम्मेदारी से बच रहे हैं. [….]
कछुआ हमारी कहानी में ख़रगोश से दौड़ में जीता प्राणी भर नहीं है, और न ही धीमी गति की वजह से उलाहना का प्रतीक. यह दुनिया की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में एक माना जाता है. [….]
महोबा | पहाड़ों के इर्द-गिर्द बसे बुंदेलखंडी शहर महोबा का पनवाड़ी कस्बा. यहीं के हैवतपुरा मोहल्ले में कुम्हारों के कम से कम दो सौ परिवार रहते हैं. हालांकि इनमें से तीस परिवार ही बचे हैं, जिनका अपने पेशे से रिश्ता बरक़रार है. बाक़ी दूसरे रोजगार में लग गए या फिर नौकरीपेशा हुए. [….]
टिहरी गढ़वाल के उस छोटे-से गाँव मरोड़ा में आमतौर पर बाहर के लोग दिखाई नहीं देते थे, यही वजह है कि धोती-कुर्ता और टोपी पहने, हाथ में संदूकची थामे उस अजनबी नौजवान को देखकर मैदान में खेल रहे बच्चों में कौतूहल जागा. खेलना छोड़-छाड़कर बच्चों भागकर उस अजनबी के पास पहुंच गए. [….]
लगभग महीने भर बाद फिर दफ़्तर जाना शुरू हो गया है. मेरे साथ साथ मां और बेटी की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है. दिल में सुकून है. लेकिन ये सुकून ख़ुशी से आवृत न होकर भय, आशंका और संत्रास घिरा है. [….]
बांदा | पन्ना टाइगर रिज़र्व में बाघिन (पी-213) की मौत के बाद से लापता उसके चार शावक मिल गए हैं. कई दिनों की मशक़्क़त के बाद वन विभाग की टीम को ये चारों शावक खेलते हुए दिखाई दिए है. [….]
बिजनौर | प्रकृति में रम जाने के बाद जिस तरह का संतोष, जैसा आनंद मिलता है, किसी रुतबे या पैसे की चमक-दमक उसके मुक़ाबले कुछ भी नहीं. आशीष लोया ने इसे किताब में लिखे दर्शन की तरह पढ़ा नहीं, यह तजुर्बा उन्होंने ख़ुद जी कर पाया है. [….]
बांदा | बुंदेलखंड के इकलौते टाइगर रिज़र्व में बाघिन की मौत के बाद उसके चारों शावकों की तलाश तेज़ कर दी गई है. पन्ना टाइगर रिज़र्व पार्क प्रशासन की टीमें इस काम में लगी हैं. बाघिन का पोस्टमार्टम कराकर विसरा रख लिया गया है. [….]