प्रयागराज। शहर की रंग-संस्था ‘बैकस्टेज’ के कलाकारों ने मंगलवार को स्वराज विद्यापीठ में ‘पक्षी और दीमक’ का मंचन किया. प्रवीण शेखर निर्देशित इस नाटक का सार ज़्यादा सुख बटोरने के लालच में अपना सब कुछ गंवा बैठने वाले बुद्धिजीवी और उनका आलस्य है. [….]
जबलपुर | क़रीब दस दिनों की थिएटर वर्कशॉप के दौरान तैयार हुए नाटक ‘युद्ध के विरुद्ध’ का मंचन नौ अप्रैल की शाम को शहीद स्मारक पर होगा. नृत्यांजलि कथक केंद्र और महाकौशल शहीद स्मारक ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस नाटक में बर्तोल्त ब्रेख़्त, साहिर लुधियानवी, वीरेन डंगवाल, दिनकर कुमार, अच्युतानंद मिश्र, हनुमंत किशोर, ऊषा दशोरा, विवेक चतुर्वेदी और विहाग वैभव की कविताएं और धर्मवीर भारती के नाटक ‘अंधा युग’ का एक अंश भी शामिल है. [….]
आगरा | किसी के लिए भी ‘शीरोज़ हैंगआउट’ में दाख़िल होना गहरे दुःख और संत्रास का सबब होता है. महिलाओं के विरुद्ध होने वाली एसिड हिंसा के ख़िलाफ़, एक ख़ास उद्देश्य और विचार के प्रचार-प्रसार के लिए बना रेस्त्रां! आगरा में बसा यह यह ऐसा पड़ाव है जिसे ‘एसिड अटैक’ में ज़ख़्मी होने के बाद बच निकली बहादुर लड़कियां ख़ुद चलाती हैं. [….]