प्रयागराज | विश्व रंगमंच दिवस के मौक़े पर आयोजित बैकस्टेज शब्द पर्व में नाट्य समीक्षक डॉ.अमितेश कुमार ने कहा, ‘रंगमंच हमेशा पहले से स्थापित सत्य से अलग राह पकड़ता है, इसलिए रंगमंच हमेशा नया होता जाता है. [….]
श्रीकीरतपुर साहिब | क़िला आनंदगढ़ साहिब में पांच पुरातनी नगाड़े बजाकर आज होला मोहल्ला का आगाज़ हुआ. श्री कीरतपुर साहिब में 26 मार्च तक और इसके बाद 27, 28 और 29 मार्च को श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला का आयोजन होगा. 29 मार्च को मोहल्ला निकाला जाएगा. [….]
महराजगंज| कोल्हुआ गाँव में पिछले साल मेहमान रहा फ़्रेंच परिवार छह महीने बाद आज शाम को फिर गाँव पहुंचा है. उनका कहना है कि लॉकडाउन के दौरान यहाँ रहते हुए गाँव के लोगों से मिली आत्मीयता और स्नेह की स्मृति उन्हें फिर यहाँ खींच लाई. [….]
बांकेगंज | बारहसिंगों के संरक्षण की पहल करते हुए दुधवा नेशनल पार्क ने उनका डीएनए प्रोफ़ाइल तैयार कराने का फ़ैसला किया है. देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यू.आई.आई.) के वैज्ञानिकों के सहयोग से आनुवंशिक डेटा तैयार किया जाएगा, उनकी वृद्धि दर का तुलनात्मक अध्ययन भी होगा. [….]
दस हज़ार रन पूरे करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ मिताली राज नृत्यांगना बनना चाहती थीं, भरतनाट्यन में प्रशिक्षित भी हैं. नृत्यांगना बनते-बनते वह क्रिकेटर बन गईं. मगर उनके खेल में जो लय और गति है, नियमों की बंदिश और सबसे ऊपर खेल में जो कमाल का ग्रेस है, वह कम शास्त्रीय नहीं. [….]
हमारी पांच साल पहले की मुलाक़ात छत्तर बाबा को ख़ूब याद थी, अख़बार में छपी अपनी तस्वीर भी. फ़ोन पर बातचीत में यह सब याद करते हुए बोले – मगर भइया, कोई मदद नहीं हो पाई हमारी. कोरोना में लंबी बैठकी हो गई. तब कोई काम ही नहीं था. [….]
कानपुर | कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच शशिप्रभा जल्दी ही यूपी रोडवेज़ की पिंक बस में ड्राइविंग सीट पर बैठी दिखाई देंगी. बस ड्राइविंग प्रशिक्षण में शशिप्रभा को चुन लिया गया है. [….]
बिजनौर | हैदरपुर वेटलैंड के बड़े इलाक़े में इन दिनों पानी कम हो गया है. हालांकि यह नौबत तीन साल बाद आई है मगर पारिस्थिकी के लिहाज से यह बेहतर है और वेटलैंड की वनस्पतियों-वन्य जीवों के लिहाज से भी. [….]
सोनौली | नेपाल तेल निगम ने भारतीय सीमा से सटे इलाक़ों में डीज़ल-पेट्रोल की बिक्री पर सीलिंग लगा दी है. भारतीय गाड़ियों को सौ लीटर से ज़्यादा फ़्यूल नहीं देने की व्यवस्था करते हुए निगम ने अपने प्रांतीय दफ़्तरों से इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने को कहा है. [….]
चौरीचौरा | देवरिया की तरफ़ जाते हुए मझने नाले से ज़रा पहले चौरी सतहवा है. छोटा-सा बाज़ार. मगर ज़ाइक़े के क़द्रदानों की ज़बान पर इस बाज़ार का नाम ख़ास वजह से आता है. छोले या समोसे-छोले का शुमार अपने यहाँ आम स्ट्रीट फ़ूड में है, मगर सतहवा के छोले थोड़ा ख़ास हैं. [….]