कहानी एक लफ़्ज़ की | सौदा.
सौदागर यानी कि सौदा बेचने वाला, वणिक्, तिजारती, कारोबारी और इस लिहाज से सौदा के मायने हुए बेचने का सामान. साबिर ज़फ़र कहते हैं – मैं ने घाटे का भी इक सौदा किया/ जिस से जो व’अदा किया पूरा किया. [….]
हम दुनिया में सबसे ज़्यादा चाय पीने वाले मुल्क हैं, सबसे ज़्यादा चाय उगाने वाले दुनिया के दूसरे मुल्क. औपचारिक रूप से भले न हो, मगर व्यवहार में चाय हमारा नेशनल ड्रिंक है, यह मानने में भला किसे शक होगा. चाय की पत्ती को इस्तेमाल करके इस पेय के जितने स्वाद हमने ईजाद किए, दुनिया में शायद ही कहीं और मिलें. [….]