जबलपुर | आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘फ़ेस्टिवल ऑफ़ इंडिया’ विषय पर केंद्रित चित्रांजलि राष्ट्रीय फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पर्व विशेष पुरस्कार विवेक निगम को मिला है. विवेक दिल्ली में अमर उजाला के वरिष्ठ फ़ोटोग्राफ़र हैं. प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय, दक्षिण-मध्य सांस्कृतिक केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की ओर से किया गया. [….]