Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/header.php on line 621
शुक्रवार , 19  जून  2026

दुनिया जहान

Warning: Undefined array key "page" in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/metabox_functions.php on line 278

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/memoirs-of-a-mountaineer-madhavi-sharma-guleri-remembers-gelu-sherpa-2026-06-07/"> मैंने शेरपाओं में हिमालय देखा

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    09:42:AM
  • 7 June 2026
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/memoirs-of-a-mountaineer-madhavi-sharma-guleri-remembers-gelu-sherpa-2026-06-07/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

-माधवी शर्मा गुलेरी-

हाल ही में माउंट एवरेस्ट से एक ऐसी ख़बर आई जिसने पूरे पर्वतारोहण जगत में हलचल पैदा कर दी. नेपाल के वरिष्ठ शेरपा दावा शेरपा, जो लगभग एक सप्ताह से लापता थे, जीवित मिल गए. बर्फ़ीले तूफ़ानों, हाड़ कंपा देने वाली ठंड और दुनिया की सबसे कठिन ऊँचाइयों के बीच उनका जीवित बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है. लेकिन सच तो यह है कि हिमालय में चमत्कार कोई नई बात नहीं है. वहाँ चमत्कार अक्सर शेरपाओं के रूप में दिखाई देते हैं. दावा शेरपा के जीवित मिलने की ख़बर सुनते ही मेरी स्मृतियाँ नेपाल की उन पगडंडियों पर लौट गईं, जहाँ मैंने पहली बार शेरपा समुदाय को क़रीब से जाना था. दुनिया उन्हें पर्वतारोहियों के गाइड के रूप में जानती है, लेकिन मेरे लिए वे हिमालय की धड़कन हैं. ऐसे लोग, जो पर्वतों को जीतने नहीं, उनके साथ जीने निकले हैं. नेपाल की धरती पर कदम रखते ही हिमालय आपको अपनी विराटता का अहसास करा देता है. दूर से दिखने वाली बर्फ़ीली चोटियाँ किसी चित्र की तरह सुंदर लगती हैं, लेकिन जब आप कई दिनों तक उनके बीच चलते हैं, तब समझ आता है कि हिमालय केवल बर्फ़ और ऊँचाई का नाम नहीं है. वह धैर्य है, अनुशासन है और सबसे बढ़कर विनम्रता है. मेरा पीक (Mera Peak) को दुनिया की सबसे ऊँची ट्रेकिंग योग्य चोटी माना जाता है. इसकी ऊँचाई लगभग 6,476 मीटर (21,247 फ़ीट) है. मैं अप्रैल में मेरा पीक अभियान के लिए गई थी. लक्ष्य स्पष्ट था, तैयारी पूरी थी और मन हिमालय में रमा हुआ था. लेकिन यात्रा के ठीक बाद मुझे महसूस होने लगा कि असली कहानी उस शिखर की नहीं है, जिसे हम छूना चाहते हैं. असली कहानी उन लोगों की है, जो हर साल हज़ारों पर्वतारोहियों को उन शिखरों तक पहुँचाते हैं. शेरपाः जो हिमालय की रीढ़ हैं हम अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल किसी भी पर्वतीय गाइड के लिए कर देते हैं, जबकि वास्तव में शेरपा नेपाल के सोलुखुम्बु क्षेत्र का एक विशिष्ट जातीय समुदाय है. सदियों से उनका जीवन हिमालय के साथ जुड़ा हुआ है. कम ऑक्सीज़न, कठिन मौसम और खड़ी चढ़ाइयाँ उनके लिए रोमांच नहीं, जीवन का हिस्सा हैं. मेरे लिए इस समुदाय का सबसे जीवंत चेहरा एक शेरपा थे—39 वर्षीय गेलू शेरपा. मेरा पीक अभियान के दौरान समिट से एक रात पहले हम लगभग 5,800 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हाई कैंप में थे. बाहर मौसम बेहद कठोर था. तेज़ बर्फ़ीली हवाएँ टेंट को लगातार झकझोर रही थीं और तापमान शून्य से इतना नीचे था कि दस्ताने उतारकर कुछ सेकंड के लिए भी हाथ बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था. मैं और ब्रिटेन की एक पर्वतारोही अपने टेंट में दुबके बैठे थे. हमारे अंदर अगले दिन होने वाले समिट पुश को लेकर उत्साह भी था और एक स्वाभाविक-सी घबराहट भी. हमारे टेंट के बाहर एक छोटा-सा मेक-शिफ़्ट किचन था. उसमें एक व्यक्ति पूरी तन्मयता से काम में लगा हुआ था. जहाँ हम भरे-पूरे कपड़ों और डाउन जैकेट्स से लदे हुए थे—वहीं वो एक साधारण-सी जैकेट पहने ठंडे पानी से दाल और चावल धो रहा था—वो गेलू शेरपा थे. जहाँ हमारा पूरा फ़ोकस ठंड से बचने में था, वहीं गेलू चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कान लिए, नेपाली गाना गुनगुनाते हुए बड़े प्रेम से हमारे लिए भोजन तैयार कर रहे थे. कुछ ही देर में दाल-भात की ख़ुशबू हवा में घुलने लगी. साथ में लहसुन का गर्म सूप भी बन रहा था, जिसे ऊँचाई पर पर्वतारोहियों का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है.

गेलू शेरपा

लेकिन मेरी उस शाम की सबसे गहन स्मृति न दाल-भात की है, न लहसुन के सूप की—मुझे आज भी जो सबसे ज़्यादा याद है वो है गेलू का चेहरा. उस भीषण ठंड, कम ऑक्सीज़न और कठिन परिस्थितियों के बीच भी उनके चेहरे पर एक सहज, शांत और आत्मीय मुस्कान थी. न कोई शिकायत, न कोई थकान, न कोई दिखावटी बहादुरी. बस अपने काम के प्रति एक स्वाभाविक समर्पण और दूसरों की चिंता.

मैं उन्हें देखती रही और मन ही मन सोचती रही कि आख़िर यह कैसी शक्ति है? हममें से अधिकांश लोग उस मौसम में अपने हाथ तक बाहर निकालने से बच रहे थे, और गेलू उसी मौसम में खड़े होकर सबके लिए सूप और भोजन तैयार कर रहे थे. उनके चेहरे की वह मुस्कान जैसे ठंड को भी चुनौती दे रही थी. यह शायद पहली बार था जब मुझे शेरपाओं की असली ताक़त समझ में आई. उनकी शक्ति केवल मज़बूत शरीर, ऊँचाई पर काम करने की क्षमता या पर्वतारोहण कौशल में नहीं है. उनकी असली ताक़त है—सबसे कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराते रहने का साहस, दूसरों की ज़रूरतों को अपनी असुविधा से ऊपर रखने का स्वभाव और बिना किसी शोर-शराबे के अपना कर्तव्य निभाते रहने की अद्भुत क्षमता. अभियान के दौरान मैंने एक और बात देखी. जब हम सुबह नींद से जागते थे, तब तक शेरपा कई घंटे काम कर चुके होते थे. कोई रस्सियाँ तैयार कर रहा होता, कोई उपकरण जाँच रहा होता, तो कोई अगले दिन का मार्ग देख रहा होता. जहाँ हमें अपने बैग का वज़न ज़्यादा लगता, वहीं वे 20-25 किलो या उससे अधिक भार लेकर उसी सहजता से चलते थे, जैसे किसी मैदान में टहल रहे हों. एक दिन मैंने अपने गाइड से पूछा, “क्या आप कभी थकते नहीं?” वह मुस्कुराए और बोले, “पहाड़ हमारा थकना पसंद नहीं करते.” उस उत्तर में हिमालय की पूरी शिक्षा छिपी हुई थी.

अपने अभियान के दौरान माधवी शर्मा

शेरपाओं की एक और बात मुझे हमेशा प्रभावित करती रही. वे पर्वतों को जीतने की भाषा में बात नहीं करते. हर अभियान से पहले वे प्रार्थना करते हैं. रंग-बिरंगे प्रार्थना ध्वज बाँधते हैं. पर्वत से सुरक्षित मार्ग की अनुमति माँगते हैं. मेरे एक गाइड ने कहा था, “हम पहाड़ पर चढ़ते नहीं, उसके साथ चलते हैं.”

शायद यही कारण है कि वे हिमालय को हमसे बेहतर समझते हैं. दुनिया एवरेस्ट के शिखर पर खिंची तस्वीरें देखती है. इतिहास उन लोगों के नाम याद रखता है जो सबसे ऊपर खड़े दिखाई देते हैं. लेकिन हर शिखर के पीछे कुछ ऐसे हाथ भी होते हैं जो तस्वीरों में नहीं दिखते. वही रास्ता बनाते हैं, रस्सियाँ लगाते हैं, ऑक्सीजन पहुँचाते हैं और संकट के समय सबसे पहले आगे आते हैं. दुनिया गवाह है कि 2014 के एवरेस्ट हिमस्खलन और 2015 के विनाशकारी भूकंप ने इस समुदाय को कितने गहरे घाव दिए. अनेक परिवारों ने न केवल अपने प्रियजनों को खोया, बल्कि अपना सब-कुछ खो दिया. इसके बावजूद वे हर मौसम में लौटते हैं. क्योंकि यही उनका जीवन है, यही उनकी पहचान है. पिछले साल, एवरेस्ट बेस कैम्प पहुँचने से पहले गोरकशेप की उस ठंडी, वीरान शाम में मैंने अपने गाइड से पूछा, “तुमको डर नहीं लगता?” वो कुछ पल मौन रहा, फिर बोला- “डर तो हर बार लगता है. पहाड़ पर जो कहे कि उसे डर नहीं लगता, या तो वह झूठ बोल रहा है, या फिर उसने पहाड़ को अभी तक समझा नहीं है.” उसकी आवाज़ में अनुभव का भार था. उन शब्दों ने मुझे एहसास कराया कि हिमालय में बहादुरी का मतलब डर को हराना नहीं, बल्कि उसके साथ चलना है. क्योंकि इन ऊँचाइयों पर जीत शिखर की नहीं, बल्कि अपने अहंकार पर होती है. और पहाड़ हमेशा उसी को स्वीकार करता है, जो उसके सामने सिर झुकाकर खड़ा हो. यात्रा के दौरान एक क्षण ऐसा भी आया जिसने मुझे भीतर तक बदल दिया. बर्फ़ से ढकी एक ढलान पर मेरा संतुलन बिगड़ गया. इससे पहले कि मैं गिरती, पीछे चल रहे शेरपा ने मुझे मज़बूती से थाम लिया. उस पल कोई कैमरा नहीं था, कोई दर्शक नहीं था, कोई शोर नहीं था. सिर्फ़ एक इंसान था, जिसने दूसरे इंसान को गिरने से बचा लिया. तब मुझे एहसास हुआ कि किसी भी शिखर तक पहुँचने की कहानी केवल उस व्यक्ति की नहीं होती, जो सबसे ऊपर दिखाई देता है. उसके पीछे कई ऐसे हाथ होते हैं, जो तस्वीरों में नहीं दिखते, लेकिन सफलता की पूरी कहानी उन्हीं पर टिकी होती है. 1953 में तेनजिंग नोर्गे और एडमंड हिलेरी ने पहली बार एवरेस्ट शिखर पर पहुँचकर इतिहास रचा था. लेकिन उनकी उपलब्धि केवल दुनिया की सबसे ऊँची चोटी पर विजय की कहानी नहीं है. यह विश्वास, साझेदारी और टीमवर्क की भी कहानी है. कठिनतम परिस्थितियों में उन्होंने साबित किया कि महान सफलताएँ अकेले हासिल नहीं होतीं. हर शिखर के पीछे कई हाथ, कई त्याग और कई लोगों का साथ होता है. शायद यही एवरेस्ट की सबसे बड़ी सीख है- ऊँचाइयाँ व्यक्ति छूता है, लेकिन वहाँ तक पहुँचने में पूरी टीम का योगदान होता है. नेपाल से लौटते समय इस बार भी मेरे पास केवल तस्वीरें और स्मृतियाँ नहीं थीं, बल्कि हिमालय को समझने का एक नया दृष्टिकोण भी था. मैंने जाना कि असली शक्ति अक्सर मौन में होती है—वह अपने बारे में नहीं बोलती, वह बस अपना काम करती है, वह आपके लिए रस्सियाँ लगाती है, आपका सामान उठाती है, मुश्किल समय में आपका हाथ थामती है और जब आप शिखर पर पहुँचते हैं, तब भी स्वयं पीछे खड़ी रहकर मुस्कुरा देती है. आज भी मैं जब किसी पर्वतारोही को किसी ऊँची चोटी पर खड़े हुए देखती हूँ, तो मुझे गेलू शेरपा की वही मुस्कान याद आती है—हाई कैंप की उस बर्फ़ीली शाम में, हाथ में गर्म सूप का बर्तन लिए खड़ा एक शेरपा, जो शिखर पर पहुँचने की नहीं, दूसरों को वहाँ तक पहुँचाने की तैयारी कर रहा था. दावा शेरपा की चमत्कारिक वापसी ने मुझे एक बार फिर यही याद दिलाया है कि हिमालय की ऊँचाई केवल उसकी चोटियों से नहीं मापी जाती. उसकी असली ऊँचाई उन शेरपाओं की चुपचाप की जा रही हिम्मत में बसती है, जो दूसरों को शिखर तक पहुँचाकर स्वयं इतिहास के हाशिए पर खड़े रह जाते हैं. शायद इसलिए, जब भी हम किसी पर्वत की चोटी पर खड़े होकर विजय का उत्सव मनाएँ, हमें उन लोगों को भी याद करना चाहिए जो शिखर से पहले खड़े होते हैं—शांत, विनम्र और असाधारण—शेरपा. 

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/news-new-delhi-22nd-edition-of-international-puppet-festival-shall-begin-on-13-feb-at-habitat-centre-2026-01-30/"> अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली थिएटर फ़ेस्टिवल 13 फ़रवरी से

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    21:38:PM
  • 30 January 2026
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/news-new-delhi-22nd-edition-of-international-puppet-festival-shall-begin-on-13-feb-at-habitat-centre-2026-01-30/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

नई दिल्ली | इशारा अंतर्राष्ट्रीय कठपुतली थिएटर फ़ेस्टिवल का 22वां संस्करण 13 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक इंडिया हैबिटेट सेंटर में होगा. इस दौरान दुनिया भर से आई अनूठी कठपुतलियों की प्रस्तुति होगी. यह फ़ेस्टिवल विभिन्न देशों के कलाकारों को एक मंच पर लाता है, जिससे बहुसांस्कृतिक संवाद और आदान-प्रदान के साथ-साथ विश्वस्तरीय [….]

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/remembering-vinod-kumar-shukla-and-his-writing-is-like-walking-through-memory-lanes-2025-12-25/"> ऐथे इक बारी होन्दी सी… | विनोद कुमार शुक्ल की याद

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    16:29:PM
  • 25 December 2025
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/remembering-vinod-kumar-shukla-and-his-writing-is-like-walking-through-memory-lanes-2025-12-25/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

मुझे यह भी नहीं मालूम
कि मैं कितनों को नहीं जानता.

शुक्ल जी से मैं कभी मिला नहीं, मुलाक़ात का कोई ज़रिया नहीं बना, कभी आमना-सामना भी नहीं हुआ. हाँ, दूर से उन्हें कई बार देखने-सुनने का मौक़ा मिला, उनका लिखा पढ़ता रहा, उनके बारे में ख़बरें देखता रहा. उन्हीं की कविता से ली गई पंक्ति से कहा जाए तो मैं सचमुच उनको नहीं जानता था.
 [….]

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/remembering-rumi-and-his-poetry-to-celebrate-a-special-day-2025-12-18/"> मौलाना रूमीः इल्म से इश्क़ तक का सफ़र

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    13:46:PM
  • 18 December 2025
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/remembering-rumi-and-his-poetry-to-celebrate-a-special-day-2025-12-18/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

सत्रह दिसंबर की रात सूफ़ी परंपरा में मातम की नहीं, विसाल की रात है. मौलाना जलालुद्दीन रूमी के लिए मौत कोई अंत नहीं, बल्कि माशूक़ से मुलाक़ात थी. मेरे लिए रूमी को याद करना, उनके लिखे को पढ़ना, उसे सुनाना हर बार नए शब्दों में लिखना—अपने दिल पे पड़े बोझ को हल्का करने जैसा होता है. रूमी की ज़िंदगी, इश्क़ का उनका फ़लसफ़ा, [….]

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/book-excerpt-bon-yadon-mein-basa-shahar-by-suhail-waheed-2025-10-04/"> पुस्तक अंश | बॉन यादों में बसा शहर

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    20:52:PM
  • 4 October 2025
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/book-excerpt-bon-yadon-mein-basa-shahar-by-suhail-waheed-2025-10-04/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

(बॉन जर्मनी का ऐतिहासिक शहर है, सुहेल वहीद की नई किताब ‘बॉन यादों में बसा शहर’ जल्दी ही राजकमल प्रकाशन से छपकर आने वाली है. पेश से इस किताब का एक अंश, -सं)

जर्मनों को आज़ादी बहुत प्यारी है, इसीलिए उन्होंने इसके लिए तरह-तरह के तरीक़े भी निकाल रखे [….]

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/sports-news-report-world-athletics-championships-tokyo25-armand-duplantis-breaks-world-record-in-pole-vault-2025-09-20/"> आर्मंड डुप्लांटिस | डाला घोड़ा चौक का बार और ऊँचा हुआ

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    20:12:PM
  • 20 September 2025
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/sports-news-report-world-athletics-championships-tokyo25-armand-duplantis-breaks-world-record-in-pole-vault-2025-09-20/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

एथलेटिक्स सभी खेलों का मूल है. उसकी तमाम स्पर्धाएं दर्शकों को रोमांच और आनंद से भर देती हैं. कुछ कम तो कुछ ज्यादा. और कहीं उसकी किसी स्पर्धा को कोई असाधारण साधक मिल जाए तो वो स्पर्धा दर्शकों को अनिर्वचनीय [….]

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/sports-tennis-iga-swiatek-defeated-anisimova-and-won-wimbledon-2025-07-13/"> विंबलडन | इगा स्वियातेक का पहला ख़िताब

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    12:21:PM
  • 13 July 2025
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/sports-tennis-iga-swiatek-defeated-anisimova-and-won-wimbledon-2025-07-13/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

यूं तो खेल की समाप्ति के बाद जीत की ख़ुशी और हार के ग़म को मैदान का आधा-आधा हिस्सा शेयर कर लेना चाहिए. लेकिन ऐसा होता नहीं है. जीत के रंग इस क़दर प्रबल और चमकीले होते हैं कि हार के रंग स्वतः निस्तेज और क्षीण हो जाते हैं कि उनकी उपस्थिति या तो महसूस नहीं होती या फिर उसका हल्का-सा आभास भर होता है. लेकिन कोई  [….]

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/sports-news-wtc-final-south-africa-historic-win-after-defeating-australia-by-five-wickets-at-lords-2025-06-15/"> लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रचा

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    09:07:AM
  • 15 June 2025
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/sports-news-wtc-final-south-africa-historic-win-after-defeating-australia-by-five-wickets-at-lords-2025-06-15/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

आपके पास हज़ारों तमगे हो सकते हैं,पर कोई एक तमगा आपके गले में शोभायमान नहीं होता है. हज़ारों जीत आपके खाते में होती हैं, पर कोई एक जीत आपके हाथों से फिसल-फिसल जाती है. और वो एक छूटा तमग़ा, वो बाक़ी रही एक जीत आपकी सबसे बड़ी चाहना बन जाती है, उम्र भर की सारी उपलब्धियों पर भारी पड़ती जाती है. अंततः उस [….]

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/sports-news-tennis-carlos-alcaraz-makes-history-by-winnig-2nd-french-open-title-in-a-row-2025-06-11/"> प्रिंस ऑफ़ क्ले: अल्काराज

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    22:25:PM
  • 11 June 2025
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/sports-news-tennis-carlos-alcaraz-makes-history-by-winnig-2nd-french-open-title-in-a-row-2025-06-11/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

बीते रविवार को फ़्रेंच ओपन के पुरुष वर्ग के फ़ाइनल मैच के बाद की एक वीडियो वायरल हो रही है. इस वीडियो में विजेता कार्लोस अल्काराज सेंटर कोर्ट पर बॉल किड्स के साथ जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं. वे भालू जैसी चाल में किशोरों के समूह के पास आते हैं,उनसे मिलते हैं,उनके साथ उछलते कूदते हैं,गाते हैं,और खुशी से चिल्लाते हैं. ख़ुशी [….]

Warning: Undefined variable $sa_options in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 2

/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 21
https://samvadnews.in/sports-news-tennis-french-open-final-2025-coco-gauff-beats-aryna-sabalenka-at-roland-garros-2025-06-08/"> कोको गफ़ बनीं फ्रेंच ओपन की नई चैम्पियन

  • Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 26

    Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44

    Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 44
    19:11:PM
  • 8 June 2025
/home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56
https://samvadnews.in/sports-news-tennis-french-open-final-2025-coco-gauff-beats-aryna-sabalenka-at-roland-garros-2025-06-08/">
Warning: Undefined variable $post in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home/ui0lhgdg3t2m/public_html/wp-content/themes/samvad/ajax-content.php on line 56

यह पेरिस के रोला गैरों मैदान का सेंटर कोर्ट फ़िलिप कार्तिए है. उसने इस साल के फ्रेंच ओपन के पहले ही दिन अपने सबसे प्रिय और चहेते खिलाड़ी राफ़ेल नडाल को एक शानदार विदाई दी है. उस के बाद से वो कुछ उदास है. उसने शायद मन ही मन ये सोचा होगा कि किसी से कितना भी प्रेम क्यों न हो जाए, पुरानों को छोड़कर जाना ही होता है. [….]

Load More

अपना मुल्क और पढ़ें

दस्तावेज़ और पढ़ें

संस्कृति और पढ़ें

Top