‘पहल’ का नीति-वाक्य रहा – इस महादेश के वैज्ञानिक विकास के लिए प्रस्तुत प्रगतिशील रचनाओं की अनिवार्य पुस्तक. पत्रिका ने इसके निर्वहन की भरपूर कोशिश भी की. बक़ौल संपादक, नये ज़माने के शत्रुओं की पहचान भी ज़रूरी थी. [….]
पितरस बुख़ारी यानी कि पेशावर वाले पीर सैयद अहमद शाह बुख़ारी तंज़-ओ-मिज़ाह की दुनिया का ऐसा नाम हैं, जिन पर उर्दू वाले नाज़ करते हैं. ऑल इंडिया रेडियो के तमाम ओहदों पर काम किया, लाहौर में गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल रहे, यूएन में पाकिस्तान की नुमांइदगी भी की मगर ज़माना उन्हें उनके मज़ामीन के लिए याद करता है. [….]
नई दिल्ली | कथाकार-आलोचक शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी के चर्चित उपन्यास ‘क़ब्ज़े ज़माँ’ का हिंदी अनुवाद छप गया है. राजकमल प्रकाशन से छपा यह उपन्यास एक सिपाही की आपबीती के बहाने वर्तमान से शुरू होकर गुज़रे दो ज़मानों का हाल इतने दिलचस्प अन्दाज़ में बयान करता है कि एक ही कहानी में तीन ज़मानों की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक तस्वीर साफ़ उभर आती है. [….]
पंडित राधेश्याम कथावाचक की रंग यात्रा, उनकी शख़्सियत पर केंद्रित किताब ‘रंगायन’ 31 लेखों का संग्रह है. इसी महीने छपकर आई इस किताब में प्रेमचंद के लिखे ‘हिंदी रंगमंच और कथावाचक’, मधुरेश के ‘प्रेमचंद और राधेश्याम कथावाचक’, गोपीबल्लभ उपाध्याय के ‘राधेश्याम की नाट्य यात्रा’ और डॉ.हेतु भारद्वाज के लेख ‘जीवंत परंपरा के सूत्राधार राधेश्याम’ के साथ ही ख़ुद पंडित राधेश्याम के लिखे हुए तीन लेख भी शामिल हैं. [….]