यह निश्चित है कि इतवार यानी 2 फरवरी को मेलबोर्न पार्क के रॉड लेवर सेन्टर कोर्ट में उपस्थित 37 हज़ार से ज़्यादा दर्शक विक्टोरिया के जंगलों में लगी आग से उत्पन्न अतिरिक्त गर्मी को ही महसूस नहीं कर रहे थे [….]
हमारे जीवन के सद्भावना, मैत्री, प्रेम और सहयोग के सबसे ख़ूबसूरत दृश्य खेल मैदानों से ही आते हैं. क्रिकेट में कतारबद्ध होकर एक दूसरे से हाथ मिलाते खिलाड़ी, बॉक्सिंग और कुश्ती में गले मिलते खिलाड़ी, फुटबॉल में तो एक क़दम और आगे जाकर अपनी जर्सियों की अदला-बदली करते खिलाड़ी, यहां तक कि एथलेटिक्स में विजेता को बधाई देते खिलाड़ी. [….]
अभी हाल ही में अर्जेंटीना के एक खेल टीवी चैनल के साक्षात्कार में अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना से जब फुटबॉल के सार्वकालिक महानतम खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो वे अपने देशवासी लियोनेस मेस्सी और ब्राज़ील के पेले के साथ स्वयं को भी धता बताते हुए अर्जेंटीना के ही एक अन्य महान खिलाड़ी अल्फ्रेडो डि स्टेफानो का नाम ले रहे थे. [….]
साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी के ख़िताब ‘बैलन डी ओर’ की घोषणा किए जाने से एक दिन पहले रविवार को लियोनेल मेस्सी एटलेटिको मेड्रिड के विरुद्ध मैच खेल रहे थे. मैच ख़त्म होने में केवल पांच मिनट बचे रहने तक दोनों टीमें बिना गोल किए बराबरी पर थी कि मेस्सी ने सुआरेज के साथ मिलकर एक शानदार मूव बनाया. [….]