झांसी-मिर्जापुर हाईवे के रैपुरा में बगरेही मोड़ पर बांदा रोडवेज़ की जनरथ बस और बोलेरो में आमने-सामने ज़बरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो में सवार सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. बस में सवार नौ मुसाफिरों को भी चोटें आई हैं. [….]
महाकवि के रूप में विख्यात जयशंकर प्रसाद का हिन्दी नाट्य-जगत और कथा-साहित्य में भी विशिष्ट स्थान है. प्रसाद की कहानियों में हमें न सिर्फ़ भारतीय दर्शन की सुखवादी मूल्य-मान्यताओं की अनुगूँज सुनाई देती हैं, बल्कि ये हमें सामाजिक यथार्थ के तमाम अप्रिय स्तरों तक ले जाती हैं. प्रसाद के लिए साहित्य की रचना [….]
सरकार ने प्याज़ के निर्यात का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 800 डॉलर प्रति टन तय किया है. विदेश व्यापार के महानिदेशक की ओर से शनिवार को जारी यह अधिसूचना 29 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी. यों प्याज़ का निर्यात किसी शुल्क से मुक्त है मगर घरेलू बाज़ार में प्याज़ की बढ़ती क़ीमतों को क़ाबू करने के लिए [….]