यूं तो शायद ही कोई ऐसा कोई खेल होगा जिसके विकास में, उसे आगे बढ़ाने में, उसे और अधिक लोकप्रिय बनाने में इलाहाबाद का योगदान न रहा हो, पर क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में जो योगदान इलाहाबाद का है उससे क्रिकेट का खेल शायद ही उऋण हो पाए. [….]
पचास साल किसी इंसान के जीवन में बहुत बड़ा काल खंड होता है. एक नवजात अधेड़ अवस्था में पहुंच जाता है और एक युवा वृद्ध हो जाता है. तमाम गांव शहरों में तब्दील हो जाते हैं और कुछ शहर महानगरों में. दुनिया के मुल्कों में कई-कई निज़ाम बदल जाते हैं. कोई एक देश तमाम आज़ाद पहचानों में बदल जाता है तो बंटे हुए दो देश वापस एक पहचान में तब्दील हो जाते हैं. [….]
सौरव गांगुली स्वस्थ होकर घर लौट आए है. तो अब कुकिंग ऑयल के विज्ञापन के हवाले से सोशल मीडिया में नैतिकता और नसीहत का वह तूफ़ान भी थम गया, जिसके चलते पीआर कंपनी ने वह विज्ञापन रोक दिया था. कुछ बरस पहले युवराज जब बीमार हुए थे, उन दिनों वह लोगों को सक्रिय और फिट रखने वाले कैप्सूल का विज्ञापन कर रहे थे. [….]