हर शहर का एक साहित्यिक आभामंडल होता है. उस आभामंडल में तमाम सितारे होते हैं जो आंखों को चकाचौंध से भर देते हैं. लेकिन जब आप उस चकाचौंध को पार कर कुछ गहरे उतरते हैं तो कुछ मद्धिम शीतल प्रकाश लिए ऐसे सितारे होते हैं, जो आत्मा को दीप्त कर देते है. [….]
बात सन् 1764-65 की है. जेम्स हरग्रीव्ज़ ने ‘स्पिनिंग जेनी’ नाम के एक जादुई यंत्र का आविष्कार किया. 18वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में पूरे यूरोप और विश्व में सूती कपड़े की मांग ज़ोर पकड़ रही थी. उस समय केवल आठ हज़ार की आबादी वाला इंग्लैंड का एक क़स्बानुमा शहर मैनचेस्टर सूती कपड़ों के उत्पादन का केंद्र बनने की कोशिश में था. [….]
न्यूयॉर्क के फ्लशिंग मीडोज़ में स्थित आर्थर ऐश स्टेडियम यूएस ओपन 2022 के पुरुष वर्ग के फ़ाइनल मैच के दौरान “ओले, ओले, ओले कार्लोस” से गूंज रहा था. दरअसल ये टेनिस के भविष्य का नया थीम सांग है. नया थीम सांग इसलिए कि वहां उपस्थित 24 हज़ार दर्शकों सहित दुनिया भर के टेनिस प्रेमी टेनिस के नए युग का आरंभ देख रहे थे. [….]